Skip to main content

उपन्यास

उपन्यास- उपन्यास का मूल अर्थ है,निकट रखी गई वस्तु किंतु आधुनिक युग में इसका प्रयोग साहित्य के एक विशेष रूप के लिए होता है। जिसमें एक दिर्ग कथा का वर्णन गद्द में क्या जाता है। एक लेखक महोदय का विचार है, कि जीवन को बहुत निकट से प्रस्तुत कर दिया जाता है। अतः इसका यह नाम सर्वथा उचित है, किंतु वे भूल गए हैं। साहित्य के कुछ अन्य अंगों जैसे- कहानी, नाटक,एकांकी आदि में भी जीवन को उपन्यास के भाति बहुत समीप उपस्थित कर दिया जाता है। प्राचीन काव्य शास्त्र में इस शब्द का प्रयोग नाटक की प्रति मुख्य संधि के एक उपभेद के रूप में किया गया है। जिसका अर्थ होता है किसी अर्थ को युक्तिपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करने वाला तथा प्रसन्ता प्रदान करने वाला साहित्य के अन्य अंगों में भी लागू होती है। आधुनिक युग में उपन्यास शब्द अंग्रेजी के novel अर्थ में प्रयुक्त होता है। जिसका अर्थ है,एक दीर्घ कथात्मक गद्द रचना है। वह वृथक आकर का वृतांत जिसके अंतर्गत वास्तविक जीवन के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले पात्रो और कार्यों का चित्रण किया जाता हैं। उपन्यास के तत्व -पश्चात विद्वानों ने उपन्यास के मुख्यता छ तत्व निर्धारित किए गए हैं। कथावस्तु , पात्र या चरित्र-चित्रण, कथोपकथन, देशकाल, शैली, उपदेश। इन तत्वों के अतिरिक्त एक और महत्वपूर्ण तत्व भाव या रस है। साहित्य का सबसे महत्वपूर्ण तत्व भाव माना गया है। तथा साहित्य और दर्शन साहित्य और विज्ञान को पृथक करने वाला तत्व भाव ही है। साहित्य का कोई भी अंग यह कोई भी रुप कविता, नाटक, उपन्यास इस भाव तत्व के बिना शुन्य रह जाता है। और वह साहित्य के श्रेणी में नहीं आ सकता। उपन्यास की कथावस्तु में प्रमुख कथानक के साथ-साथ कुछ प्रसंगिक कथाऐ भी चल सकती है। किंतु दोनों परस्पर दोनों में शुसंबंध होनी चाहिए। उसके कथानक का आधार वास्तविक जीवन होना चाहिए। जिसमें स्वभाविकता रहे, किंतु जिन उपन्यासों का लक्ष्य विचित्र घटनाओं द्वारा आश्चर्यजनक बातों का निरूपण करना हो या नियम लागू नहीं किया जा सकता। अतः उपन्यास इस ढंग से लिखना चाहिए कि उसमें स्वाभाविक बने रहे। पात्र के जीवन की घटनाओं का समावेश होना आवश्यक है। उपन्यास के कथावस्तु के तीन आवश्यक गुण हैं, रोचकता स्वाभाविकता और गतिशीलता उपन्यास के प्रथम पृष्ठ में ही इतनी शक्ति होनी चाहिए कि पाठक के हृदय में कोतूहल जागृत कर दे। कि वह पूरी रचना को पढ़ने के लिए विवश हो जाए, यदि कोई पाठक किसी उपन्यास को जानबूझकर छोड़ देता है, तो यह दोष पाठक का नहीं है, बल्कि लेखक का है। जो अपने उपन्यास के कथानक में प्राणहुक नहीं सकें। पात्रों के चरित्र चित्रण में भी स्वभाविकता संजीवता एवंम् धर्मिक विकास का होना आवश्यक है। प्राचीन महाकाव्यों के भाँति उपन्यास के पात्र न तो अति मानवीय होते हैं और न ही उनके चरित्र प्रारंभ से लेकर अंत तक एक जैसा होता है। पात्रों में वर्गगद्द विशेषताओं के साथ-साथ व्यक्तित्व विशेषताओं का भी समन्यव्य होना चाहिए अन्यथा उनके व्यक्तित्व का विकास नहीं हो पायेंगा पात्रों के चरित्र में परिवर्तन या विकास पस्थितियों वह वातावरण में प्रभाव के रूप में क्रमशः दिखाया जाना चाहिए। कथोक कथन देशकाल और शैली पर भी स्वभाविकता और सजीवता की बात लागू होती है। विचार समस्या और उद्देश्य की व्यंजना इस ढंग से होनी चाहिए कि वह रचना की स्वभाविकता और रोचकता में बाधा सीध ना हो इन सभी तत्वों का लक्ष्य मुख्यता पाठक को भावनोभूति प्रदान करता है। इनका सामान्य भय भाव तत्व के अनुकूल होना चाहिए। प्रत्येक उपन्यास में किसी एक भावना की प्रमुखता होती है। जैसे- प्रेमचंद्र जी की निर्मला और गोदान में करुणा की वर्मा जी की मृगनैनी में शौर्य या उत्साह और जोशी जी की सन्यासी में रचि यह प्रेम की उपन्यास के भाव तत्व का आयोजन एंवम् उसका विश्लेषण रस सिद्धांत के आधार पर किया जाना उचित है। यदि हमारे लेखक और आलोचक इस ओर ध्यान दें तो नवीनतम उपन्यास साहित्य में विकसित होने वाली अति भावुकता और शुष्कता की प्ररवाति को नियत्रित किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

भाषाओं का वर्गीकरण

  भाषाओं का वर्गीकरण विभिन्न भाषाओं को साधारण दृष्टि से देखने से इस बात का अनुभव होता है कि उनमें परस्पर कुछ बातों में समानता और कुछ में विभिन्नता होती है। समानता दो तरह की हो सकती है-- एक पदरचना की और दूसरा अर्थतत्वों की। उदाहरण के लिए--करना, जाना, खाना, पीना, में समानता इस बात की है की सब में ना प्रत्यय लगा हुआ है जो एक ही संबंधतत्व का बोध कराता है। दूसरी और करना,करता, करेगा, करा, करें, आदि में संबंधतत्व की विभिन्नता है पर अर्थतत्व की समानता है। केवल पदरचना अर्थात संबंधतत्व की समानता पर निर्भर भाषाओं का वर्गीकरण आकृति मूलक वर्गीकरण कहलाता है, दूसरा जिसमें आकृति मूलक समानता के अलावा अर्थतत्व की भी समानता रहती है इतिहासिक या पारिवारिक वर्गीकरण कहा जाता है।                  आकृतिमूलक वर्गीकरण आकृति मूलक वर्गीकरण के हिसाब से, पहले भाषाएं दो वर्गों में बांटी जाती है-- अयोगात्मक और योगात्मक । योगात्मक भाषा उसे कहते हैं, जिसमें हर शब्द अलग- अलग अपनी सत्ता रखता है, उसमे दूसरे शब्दों के कारण कोई विका...

भाषा के विभिन्न रूप

   भाषा के विभिन्न रूप वस्तुतः जितने व्यक्ति हैं, उतनी भाषाएं हैं, कारण यह है कि किन्हीं दो व्यक्तियों के बोलने का ढंग एक नहीं होता। इसका प्रमाण यह है कि अंधकार में भी किसी की वाणी सुनकर हम उसे पहचान लेते हैं। यह अन्तर केवल बोलने के ढंग से ही नहीं, उच्चारण, शब्द भंडार, यहां तक कि वाक्य विन्यास में भी देखा जाता है। साहित्य में इसी का अध्ययन शैली के अंतर्गत होता है। प्रेमचंद्र की भाषा प्रसाद से भिन्न है और पन्त की निराला से। हिंदी का प्रयोग तो यों सभी करते हैं, फिर यह अंतर क्यों ? जो इन लेखकों या कवियों की रचनाओं से परिचित है, वे दो - चार पंक्तियां पढ़ते - पढ़ते भी अन्यास कह देते हैं कि यह अमुक की भाषा है। प्रेमचंद और प्रसाद की भाषा मे किसी को भ्रम नहीं हो सकता। यह इसलिए कि उस भाषा के पीछे उनका व्यक्तित्व है व्यक्तित्व का यह प्रभाव शिक्षित व्यक्तियों की ही भाषा में नहीं, बल्कि अशिक्षितों की भाषा में भी उसी रूप में पाया जाता है। जिसका जैसा व्यक्तित्व है, उसकी भाषा उसी सांचे में ढल जाती है।         इस तथ्य को स्वीकार कर लेने पर भाषा के अनंत रूप ...

भाषा विज्ञान का अन्य विज्ञान से संबंध

भाषा विज्ञान में भाषा या भाषाओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। और भाषा जीवन का प्रमुख अंग है। क्योंकि भाषा के बिना जीवन और जगत का कोई भी कार्य नहीं हो सकता है। भाषा मानव जीवन की समस्त गतिविधियों की मूल आधार होती है। भाषा से ही हम परस्पर एक दूसरे के विचारों से अवगत होते हैं। अपनी इच्छा वह अभिलाषा व्यक्त करते हैं। और लोग व्यवहार में प्रभावित होते हैं। तथा दूसरों को प्रभावित करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। भाषा ही हमें ज्ञान विज्ञान के अनुसंधानों में सहायता प्रदान करती है। और भाषा से हम प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर प्रकृति के विविध रहस्य का उद्घाटन करने में सहमत होते हैं। जब भाषा हमारे जीवन जगत ज्ञान विज्ञान आदि के सभी क्षेत्रों में अपना अधिकार रखती है। तब भाषा का वैज्ञानिक अध्ययन करने वाले भाषा विज्ञान का समान्य ज्ञान विज्ञान कि अन्य शाखा एंव परशाखाओं के प्रतिपादक  विविध शास्त्रों से होना स्वाभाविक है। वैसे भी भाषा ज्ञान विज्ञान की सभी शाखाओं से सहायता प्राप्त करके अपने क्षेत्रों मे परमपरि होता है। और विविध शास्त्रों से उपयोगी सामग्री लेकर भाषा की वैज्ञानिक व्याख्या करता है। इस...